फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   यज्ञ में भावभरी आहुतियां देने से पूर्ण होती है मनोकामना

यज्ञ में भावभरी आहुतियां देने से पूर्ण होती है मनोकामना

Tue, 20 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
यज्ञ में भावभरी आहुतियां देने से पूर्ण होती है मनोकामना
कुसुम्हा (मऊ)। क्षेत्र के रामपुर धनौली स्थित देयी माता परिसर में चल रहे नौ दिवसीय सीता राम महायज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को तड़के से ही श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। यज्ञ में आए लोगों ने हवन पूजन कर यज्ञ स्थल तथा मंदिर की परिक्रमा कर अपने जीवन को धन्य किया। दूर दराज सहित विभिन्न इलाकों से भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं मेें यज्ञ स्थल की परिक्रमा करने की होड़ मची हुई थी। लोग जयकारे लगाते हुए यज्ञ स्थल तथा मंदिर की परिक्रमा कर रहे थे। लोग 101, 1001 बार यज्ञ स्थल की परिक्रमा लगा रहे थे। इस मौके पर मध्यप्रदेश से पधारे फलहारी जी महाराज ने कहा कि यज्ञ में भावभरी आहुतियां देने से एक तरफ जहां व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण होती हैं। वहीं दूसरी तरफ समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारा की भावना का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed