{"_id":"5a919f524f1c1ba3268bc13a","slug":"41519492946-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच से करें तौबा, बीमारियों से रहें दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच से करें तौबा, बीमारियों से रहें दूर
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मझवारा। खुले में शौच करने से न केवल पर्यावरण प्रदूषित होता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों के चपेट में आकर बीमार पड़ते है। इसलिए आप लोग खुले में शौच जाने की प्रवृत्ति छोड़ने के साथ शौचालय का प्रयोग करें। यह बात शनिवार को स्वच्छता भारत मिशन के तहत आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में स्वच्छता महिलाकर्मियों ने पवनी गांव में ग्रामीण महिलाओं से कही।
साथ ही खुले में शौच से होने वाले विभिन्न बीमारियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। शनिवार को भी दोनों टीमों ने ग्रामीणों को जागरुक करते हुए बताया कि शासन की ओर शौचालय बनवाने के लिए राशि मुहैया कराई जा रही है। जिससे आप खुले में शौच के बजाए शौचालय का इस्तेमाल करें। इस कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी संजय प्रसाद, प्रधान सुशील कुमार, आशा, ललिता, रेनू पाण्डेय, मीरा देवी,कुसुम मौजूद रहीं।