फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एसडीएम, तहसीलदार ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

एसडीएम, तहसीलदार ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

Mon, 01 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम, तहसीलदार ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण
घोसी। उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा तथा तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्त ने रविवार को क्षेत्र के छह पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर में दो बीएलओ के न मिलने पर इसको गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही के लिए पत्र लिखने की बात कही। 31 जनवरी तक चलने वाले मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत हर रविवार को बूथों पर विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्यक्रम के तहत उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा, तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता ने प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर बूथ पर पहुंच कर निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि यहां तैनात दोनों बीएलओ प्रेरक मौजूद नहीं थे।इसके बाद प्राथमिक विद्यालय लाखीपुर, प्राथमिक विद्यालय तिलई बुजुर्ग, कन्या प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव, प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव और मरकजी दारुल उलूम कारीमुद्दीनपुर के बूथों का निरीक्षण किया।इन बूथों पर बीएलओ मौजूद थे।हाजीपुर बूथ पर दोनों प्रेरकों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही के लिए बीएसए को पत्र लिखने का निर्देश तहसीलदार को दिया।बताया कि 31 जनवरी तक चलने वाले मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हर बूथ पर रविवार को विशेष अभियान के तहत 18वर्ष के और उससे ऊपर के लोगों को मतदाता बनाने के साथ नाम संशोधन भी जा रहा है।इसको लेकर बूथों पर फार्म छह,सात तथा आठ को भरने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed