फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सूरजपुर और सरूलपुर की कटान की खबर

सूरजपुर और सरूलपुर की कटान की खबर

Fri, 17 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
सूरजपुर और सरूलपुर की कटान की खबर
सूरजपुर। कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा शुक्रवार को सूरजपुर गांव में राम जानकी मंदिर के पास बने डैंपलर नंबर 2 से डैंपलर नंबर 4 चार के बीच में प्लास्टिक की बोरियां कटान स्थल पर डाली गईं। प्रभावित स्थल पर आरबीएम से लांचिग अपरन का काम वर्तमान में तीन स्थानों पर किया जा रहा है। डैंपलर को मजबूत करने के लिए भी बोल्डर को जे सी बी मशीन लगाकर शुक्रवार को भी डैंपलर के पास गिराने का काम जारी रहा। रसूलपुर मोर्चा और सूरजपुर गांव के पास घाघरा नदी में हो रही भीषण कटान फिल हाल बंद हो गई है। लेकिन घाघरा नदी के पानी में दूसरे दिन भी तेज बहाव जारी रहा। मधुबन विधान सभा क्षेत्र के रसूलपुर मोर्चा व सूरजपुर में दो दिन से नदी में कटान बंद है।लेकिन नदी के पानी में शुक्रवार को भी बढ़ाव के साथ बहाव में तेजी जारी रही। इससे आस पास के ग्रामीणों को यह आशंका हो रही है कि नदी कीउफनती लहरों द्वारा कहीं दुबारा कटान शुरू न कर दी जाये।ग्रामीणों का कहना कि नदी में तेजी के साथ पानी बढ़ने के साथ उसका बहाव भी तेज हो रहा है।सूरजपुर गांव में राम जानकी मन्दिर व नाथबाबा मन्दिर तथा रसूलपुर मोर्चा गांव में डीह बाबा मन्दिर और आबादी के पास घाघरा नदी के पानी का दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed