फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आग लगने से युवती की मौत

आग लगने से युवती की मौत

Tue, 15 Aug 2017 12:07 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से युवती की मौत
मुहम्मदाबाद गोहना।कोतवाली थाना क्षेत्र के अतरारी धौरहरा गांव में एक युवती ने पारिवारिक कलह के कारण रविवार रात्रि 12 बजे आग लगा लगा लिया । बुरी तरह जली युवती को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया । जहां सोमवार की सुबह 5 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
विज्ञापन

अतरारी धौरहरा गाँव निवासी मस्लाहुद्दीन का स्थाई निवास मोहम्मदाबाद गोहना कसबे के रसूलपुर में था । भाइयों से अलग होकर डेढ़ साल से इस गाँव में मकान बनवा कर अपने परिवार के साथ पावरलूम लगाकर रहता था । इन का मुख्य ब्यवसाय बुनकरी था । इसी से अपने बच्चों की रोजी रोटी चलाता था। इनकी 18 वर्षीया पुत्री तमन्ना बानो का परिवार में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी थी। उसने अपने जीवन को खत्म करने की मन में सोच लिया और रविवार रात्रि लगभग 12 बजे घर में रखे मिट्टी का तेल उड़ेल लिया और घर से महज 20 मीटर की दूरी पर सीवान में अपने को आग के हवाले कर लिया । युवती के चीखने चिल्लाने पर आस पास के लोग और युवती के पिता दौड़ते हुये मौके पर पहुंचे और युवती को जलने से बचाने के लिए प्रयास किए परंतु युवती बुरी तरह से झुलस गई थी । ग्रामीणों ने इसकी सूचना 108 नंबर एंबुलेंस एवं 100 नंबर डायल पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस एवं सरकारी एंबुलेंस ने युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया । इस की सोमवार सुबह को इलाज के दौरान मौत होगई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस सदर हॉस्पिटल पहुंचकर मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार जावेद अख्तर अंसारी के समक्ष पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed