{"_id":"6828d18448dbbfb79402e57a","slug":"363-complaints-were-lodged-in-four-tehsils-only-20-were-resolved-mau-news-c-295-1-svns1028-128070-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चार तहसीलों में पड़ीं 363 शिकायतें, सिर्फ 20 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चार तहसीलों में पड़ीं 363 शिकायतें, सिर्फ 20 का निस्तारण
विज्ञापन
मऊ। जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिले के विभिन्न तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने घोसी तहसील में जनता की समस्याएं सुनी। चारों तहसीलों में 363 मामले आए, इसमें सिर्फ 20 मामलों का ही निस्तारण कराया जा सका। शेष शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया।
सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। सदर तहसील में कुल 95 प्रार्थनापत्र आए। राजस्व विभाग से जुड़े 62 मामले थे, जिसमें तीन का निस्तारण कराया गया। पुलिस से जुड़े 12, विकास के 9 और अन्य 12 मामले थे। मधुबन तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम सत्यप्रिय सिंह और एसडीएम राजेश अग्रवाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
समाधान दिवस में 84 शिकायतें आईं। जिसमें से अधिकारियों ने आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। अधिकतर शिकायतें राजस्व से संबंधित रही। इस अवसर पर तहसीलदार अजीत सिंह, बीडीओ अनिल मौर्य, सप्लाई इंस्पेक्टर विनोद कुमार अग्रह आदि मौजूद थे।