फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कटौती से किसान और बुनकर परेशान

कटौती से किसान और बुनकर परेशान

Wed, 02 Jan 2019 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
कटौती से किसान और बुनकर परेशान
सूरजपुर। मधुबन तहसील क्षेत्र में इन दिनों बिजली की कटौती से किसान और बुनकर दोनों परेशान हैं। ऐसे में खेती किसानी के साथ ही बुनकारी में भी दिक्कतें आ रहीं।
विज्ञापन

क्षेत्र के सूरजपुर रसूलपुर, परीखापुर, बैरमपुर, जमुनीपुर, हासापुर, बैदापुर, मिश्रौली, चकउथ, इब्राहिमाबाद सहित 33 गावों में बिजली की भारी कटौती की जा रही। किसान पहले ही धान की फसल में सूखे की मार झेल चुके हैं, गेहूं की फसल बुआई के बाद से ही फसल की सिचाई के लिए सरकारी ट्यूबवेल पर निर्भर है लेकिन विद्युत कटौती के कारण सरकारी ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं। इससे किसानों के खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। दूसरी तरफ विद्युत उपभोक्ता भी बिजली की कटौती से काफी आहत है।
विज्ञापन

क्षेत्र के डा.हरिलाल पटेल, डा.मुस्तफा अंसारी, विनय मिश्रा, अच्युतानन्द यादव, दिनेश कुमार, सहित कई लोग ने कहा कि पहले निर्धारित सिड्यूल के अनुसार 16 घंटे बिजली मिलती थी। लेकिन अब तो बिजली मुश्किल आठ घंटे भी नहीं मिलती है। बिजली की भारी कटौती की शिकायत पंकज त्रिपाठी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय राय ने विद्युत उपखण्ड अधिकारी विवेक कुमार पाण्डेय से बात कर जल्द से जल्द 18 घंटे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था बहाल करने की मांग की। एसडीओ विवेक कुमार पाण्डेय ने बताया कि जितनी बिजली मिल रही है उतनी विद्युत आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed