{"_id":"5c1bd630bdec2256d743c716","slug":"31545328176-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महिला महाविद्यालय में हुआ ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महिला महाविद्यालय में हुआ ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। परदहां ब्लाक क्षेत्र के बगली पिजड़ा स्थित राजकीय महिला डिग्री कालेज में आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्काइप के द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ हुआ। दिल्ली के डॉ. मदन मोहन तिवारी ने दिल्ली से ही स्काई के माध्यम से बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं को छंद की उत्पत्ति, छंद का महत्व और छंद गान के विषय में विस्तृत से समझाया।
महाविद्यालय में संस्कृत के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अवनींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि छात्राओं को आधुनिक तकनीक के द्वारा शिक्षा प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में महाविद्यालय ने एक नई सफलता अर्जित की है।
इस अवसर पर छात्राएं भी आधुनिक शिक्षा प्रणाली को प्राप्त करके बहुत खुश नजर आईं। उन्होंने आगे भी ऐसी कक्षाओं के आयोजन का निवेदन किया। शिक्षा की नवीन विधियों को बढ़ावा देने के लिए दूरस्थ प्राध्यापकों द्वारा इस तरह से शिक्षा प्रदान करने से ग्रामीण छात्राओं को भी उच्चस्तरीय सुविधाओं को प्राप्त करने में सुविधा प्राप्त होगी । इस अवसर पर प्राचार्य रमेश कुमार ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए अतिथि प्राध्यापक को धन्यवाद दिया। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता के लिए इस आयोजन को मील का पत्थर बताते हुए आगे भी इसे जारी रहने के लिए अनुमति प्रदान करते हुए प्रोत्साहित किया।