{"_id":"5b3929e04f1c1bda6e8baf63","slug":"31530472928-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी पेट्रोल की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी पेट्रोल की शिकायत
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला-बोझी मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर मिलावटी तेल बेंचने का आरोप लगाते हुये एक उपभोक्ता ने रविवार को हंगामा किया। पेट्रेेलपंप संचालक से कहासुनी के बाद उपभोक्ता ने इस संबंध में पेट्रोलियम मंत्रालय को मेलकर शिकायत के साथ ही जिलापूर्ति अधिकारी को भी फोन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के भैरोपुर खुर्मा गांव निवासी डा. रामप्रकाश सिंह ने शनिवार की शाम को थानीदास स्थित डिस्पेंसरी से घर जाते समय अमिला-बोझी मार्ग पर एक पेट्रोल पंप पर से अपनी बाइक में 160 रुपए का पेट्रोल भरवाया। उपभोक्ता की शिकायत थी कि बाइक लेकर वह थोड़ी दूर गया कि वह बंद हो गई। उसने पेट्रोल की टंकी खोलकर देखा तो उसमें काफी मात्रा में पानी मिला। पंप पर पहुंच कर उसने संचालक से शिकायत दर्ज कराई तो उसने उसे झूठी बताया। जिस पर पंप संचालक से उसकी कहासुनी हो गई। नाराज उपभोक्ता ने पेट्रोलियम मंत्री को आनलाइन शिकायत दर्ज कराने के साथ जिला पूर्ति अधिकारी से भी शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। इस बावत पेट्रोल पंप संचालक सूर्यभान राय ने पेट्रोल में मिलावट की शिकायत को झूठी बताते हुए किसी भी एजेंसी से जांच कराने की बात कही।