फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मित्र कीटों के विषय में किसानों को जागरुक करेगा कृषि विभाग

मित्र कीटों के विषय में किसानों को जागरुक करेगा कृषि विभाग

Sat, 03 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मित्र कीटों के विषय में किसानों को जागरुक करेगा कृषि विभाग
घोसी। कृषि विभाग किसानों को ऐसे मित्र कीटों के विषय में जानकारी देकर जागरूक करेगा, जिससे वे इनको पहचान कर उनके ऊपर रासायनिक दवाओं का छिड़काव नहीं करेंगे। यह मित्र कीट फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों को खत्म करने में किसान की मदद करते हैं। इसको लेकर एक दर्जन मित्र कीटों की पहचान कराया जाएगा। ताकि किसानमित्र कीटों की रक्षा कर सके।
विज्ञापन

फसलों में खर पतवार की रोकथाम के लिए रासायनिक दवाओं का प्रयोग अंधाधुंध किया जा रहा है। इसके चलते दवाओं के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कमजोर हो रही है। साथ ही फसल मित्र कीट भी मर जाते हैं। इसलिए किसानों को मित्र कीट तितली, झींगुर, किशोरी मक्खी, चिड़िया, मेंढक, हेलिकोवरपा आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक करने के लिए योजना बनाई जा रही है। यह सभी कीट ऐसे हैं, जो फसल की रक्षा करते है। मित्र कीट जब फसल के पास रहेंगे तो नुकसान पहुंचाने वाले कीटों का नुकसान करने के साथ ही उनके अंडों को भी समाप्त कर देंगे। इसके लिए किसानों को सावधानी बरतनी होगी, कि वे रासायनिक दवाओं का छिड़काव मित्र कीटों के ऊपर न करें। इसके लिए किसानों मित्र कीटों की रक्षा के विषय में जागरूक किया जाएगा। जब मित्र कीट फसल की रक्षा करेंगे तो इससे रासायनिक दवाओं के उपयोग की आवश्यकता नहीं होगी। इस बाबत उपनिदेशक कृषि एसपी श्रीवास्तव का कहना है कि इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट कार्यक्रम के तहत समय-समय पर किसानों को रासायनिक दवाओं के ज्यादा प्रयोग से नुकसान के विषय में जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed