फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अध्यक्ष के इस्तीफा देने की घोषणा के चलते अधिवक्ताओं की बैठक स्थगित

अध्यक्ष के इस्तीफा देने की घोषणा के चलते अधिवक्ताओं की बैठक स्थगित

Tue, 12 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष के इस्तीफा देने की घोषणा के चलते अधिवक्ताओं की बैठक स्थगित
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक पूर्व निर्धारित समय के अनुसार मंगलवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय बहादुर पांडेय ने अधिवक्ताओं के शोर-शराबा के चलते अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही। अध्यक्ष के इस बात पर आम सभा की बैठक को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट सेंट्रल बार के अध्यक्ष विजय बहादुर पांडेय ने मंगलवार को पूर्व महामंत्री दरोगा सिंह को गत दिनों बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं की राय लेने के बाद संघ के धन का गबन करने का आरोप लगाते हुए बार एसोसिएशन की सदस्यता से निष्कासित कर दिया था। साथ ही जांच के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इस फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए विनय कुमार श्रीवास्तव सहित 349 अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष और महामंत्री को संबोधित करते हुए एक पत्र सौप कर आम सभा की बैठक बुलाए जाने की मांग की। जिस पर बार के महामंत्री सत्येंद्रनाथ राय ने मंगलवार को आम सभा की बैठक बुलाई। बैठक शुरू करते हुए महामंत्री ने अधिवक्ताओं की ओर से दिए गए प्रार्थना को पढ़कर आम सभा में अधिवक्ताओं को सुनाया। इस दौरान बार के अध्यक्ष विजयबहादुर पांडेय ने पूर्व में दिए गए निर्णय पर कुछ कहना शुरु किया, इस पर अधिवक्ता शोर शराबा करने लगे। जिससे क्षुब्ध होकर बार के अध्यक्ष ने कहा कि यदि यही रहा तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। आम सभा की बैठक में अध्यक्ष द्वारा इस्तीफा देने बात कहने पर बैठक को स्थगित कर दिया गया। अध्यक्ष विजयबहादुर पांडेय ने बताया कि उन्होंने अभी इस्तीफा नहीं दी है। बार के महामंत्री सत्येंद्रनाथ राय ने बताया कि बैठक की कार्रवाई को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed