फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   31 new infected including inspector found in the district

जिले में दरोगा सहित 31 नए संक्रमित मिले

Thu, 24 Sep 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
31 new infected including inspector found in the district
जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को नगर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में एक ही परिवार के छह लोग, एक दरोगा सहित 31 नए संक्रमित मरीज मिले। इन मरीजों से कुुल मरीजों की संख्या 2248 पहुंच गई। इसमें 1977 मरीज ठीक हो चुके है, जबकि 23 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को एंटीजेन में 19, आरटीपीसीआर में आठ तथा ट्रूनाट में चार लोग संक्रमित मिले है। संक्रमित मरीजों की जानकारी देते हुए बताया कि नगर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में एक परिवार के छह सहित आठ, आजमगढ़ से एक, मडौली फतेहपुर मंडाव से एक, रेवरीडीह से दो, मझवारा से एक, भांवरकोल से एक, जयरामगढ़ से एक, मऊ से एक संक्रमित व्यक्ति मिला। इसके अलावा भीटी से एक दरोगा, रतनपुरा से एक, नागपुर से तीन, कोपागंज से दो सहित 31 लोगों संक्रमित मिले है।नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 2248 पहुंच गई। इसमें 1977 मरीज ठीक हो चुके है, जबकि 23 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 248 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बताया कि अब तक आरटी पीसीआर के माध्यम से 37996 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। इसमें 33441 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें 32586 लोग की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। तथा 4555 लोगों की रिपोर्ट प्रतीक्षारत हैं।जबकि 53 हजार 591 लोगों का एंटीजेन से टेस्ट किया गया। इसमें 1240 लोग संक्रमित मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed