{"_id":"61cc99b47fe4f37b721837eb","slug":"31-live-turtles-being-smuggled-in-the-train-mau-news-vns6307035182","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ: ट्रेन में मिले तस्करी कर ले जाए जा रहे 31 जिंदा कछुए, गरीब नवाज एक्सप्रेस से हुए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: ट्रेन में मिले तस्करी कर ले जाए जा रहे 31 जिंदा कछुए, गरीब नवाज एक्सप्रेस से हुए बरामद
Wed, 29 Dec 2021 11:59 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से बरामद हुए कछुए।
- फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के जंक्शन पर बुधवार को तस्करी कर ले जाए जा रहे 31 कछुओं को आरपीएफ ने बरामद किया है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे वाराणसी के निर्देश के क्रम में ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थों और विस्फोटकों की चेकिंग के दौरान आरपीएफ की टीम ने शौचालय के पास लावारिस अवस्था में बोरे में रखे गए कछुओं को बरामद किया।
विज्ञापन
अजमेर से चलकर किशनगंज के लिए जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस में बुधवार की दोपहर बाद 12.36 बजे गाड़ी में चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच स्लीपर क्लास के एस फोर बोगी में शौचालय के पास लावारिस अवस्था में एक पड़ा जूट का बोरा देखा।
विज्ञापन
बोरे में हलचल होता देख टीम ने बैग खोलकर देखा तो उसमें कुल 31 जिंदा कछुए मिले। यात्रियों से पूछने पर किसी ने उस बोरे के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। बोरे को ट्रेन से उतारकर टीम ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी।
विज्ञापन
Trending Videos
आरपीेएफ के उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान लावारिस अवस्था में बैग में कछुए मिले हैं। जिसे वन विभाग को सौंपा जा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सभी ट्रेनों में बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।