फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   26 candidates prescription

26 प्रत्याशियों ने लिए पर्चे

Tue, 07 Feb 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Tue, 07 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
26 candidates prescription
कलेक्ट्रेट में मंगलवार को सदर विधानसभा सीट से नामांकन के लिए नामांकन फार्म लेते प्रत्याशी।
विधान सभा चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई, इस दौरान पहले दिन किसी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन 26 पर्चे लिए गए। पहले दिन चारों विधान सभा से चुनाव मैदान में उतरे प्रमुख दल के प्रत्याशियों ने पर्चा लिया।नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान घोसी और मऊ विधान सभा का पर्चा पहली मंजिल पर तथा मधुबन और मोहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित सीट पर नामंकन स्थल ग्राउड फ्लोर पर बनाया गया है। बैरेकेडिंग कर सभी कक्षों को इस तरह से विभाजित किया गया है, कि एक विधान सभा का प्रत्याशी या उनके समर्थक दूसरे विधान सभा के कक्ष तक न पहुंचे। इसके लिए बैरियरों पर पीएसी के जवानों को तैनात किया गया। नामांकन पत्र खरीदने के लिए सुबह 11 से तीन बजे के बीच पहले दिन 26 लोगों ने पर्चा लिया।
विज्ञापन


इसमें विधान सभा मऊ से नौ प्रत्याशियों ने, घोसी से चार, मधुबन से दस तथा मुहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित सीट से तीन ने पर्चा लिया। पहले दिन मुहम्मदाबाद गोहना सीट से बसपा प्रत्याशी राजेंद्र को छोड़ अन्य प्रमुख दलों से घोषित प्रत्याशियों ने पर्चा लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed