फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   246 village heads of four blocks were sworn in

चार ब्लाकों के 246 ग्राम प्रधानों का हुआ शपथ ग्रहण

Wed, 26 May 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
246 village heads of four blocks were sworn in
मऊ। जनपद के चार ब्लाकों के 246 ग्राम प्रधानों ने बुधवार को वर्चुवल तरीके से शपथ ग्रहण किया। ब्लाक मुुख्यालयों से खंड विकास अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों को शपथ ग्रहण कराया जबकि सहायक विकास अधिकारियों ने ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया।
विज्ञापन

कोपागंज संवाददाता के अनुसार ब्लाक क्षेत्र मे 77 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों में 61 ग्राम प्रधानों को खंड विकास अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी ने पद गोपनीयता की शपथ मोबाइल लिंक के जरिये व वीडियो कांफ्रेंसिंग से दिलायी। वही 16 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को कोरम के अभाव में शपथ नहीं दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दौरान एडीओ पंचायत शीत कुमार सिंह, ग्राम सचिव राजन सिंह, कृष्ण कुमार, सहित सभी ग्राम सचिव अपने अपने गांवों में शपथ दिलाये।
विज्ञापन

दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार ब्लाक क्षेत्र में 74 नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों में 49 ग्राम प्रधानों को खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने शपथ मोबाइल लिंक के जरिये व वीडियो कान्फ्रेंसिंग के तहत दिलायी। सियरही न्याय पंचायत के सभी प्रधानों व धनौली के प्रधान ग्राम सभा के सदस्यो को शपथ दिलाई गई। वही 25 नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को कोरम के अभाव मे शपथ नही दिलाई जा सकी। खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मेहदिया कुण्ड आदमपुर बनाफा बन्धनपुर भैरोपुर समेत 25 गांव के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के पास दो तिहाई सदस्य न होने से शपथ नहीं दिलाई जा सकी। वहीं गोफा ग्राम सभा में ग्राम सभा सदस्यों के 13 व रेवली नरहनपुर में कुल 11 सदस्य के पद हैं, इन गांवों में एक भी सदस्य इन दोनो गांवों नही चुनकर आये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतनपुरा संवाददाता के अनुसार विकास खंड में 77 ग्राम पंचायतों में मात्र 67 ही ग्राम पंचायत के प्रधानों को शपथ दिलाई गई। 10 ग्राम पंचायतों में सदस्य संख्या का कोरम पूरा न होने से प्रधान शपथ से वंचित रह गए। वही 10 ग्राम पंचायतों के 52 सदस्य भी शपथ से वंचित रह गए। ग्राम पंचायत पहदेवाजीत नगवा इटैली गुलौरी बड़ागांव चमनपुरा मोहम्मदपुर बढ़िया इटोरा ठैचा एवं सेहबलपुर में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम नहीं हुआ।
उधर रानीपुर ब्लाक के सभागार से बीडीओ जयेश कुमार सिंह ने प्रधानों को वर्चचल तरीके से शपथ ग्रहण कराया। बीडीओ ने ब्लाक के 67 ग्राम प्रधानों को शपथ ग्रहण कराया ज बकि 19 गांवों में अपेक्षित संख्या में ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्वाचित न होने से कोरम के अभाव में प्रधान शपथ गहण से वंचित रह गए। ब्लाक के खानपुर के निर्वाचित प्रधान का निधन हो गया है। इसलिए वहां शपथ ग्रहण नहीं हो सका।
हारे हुए ग्राम पंचायत सदस्य को दिला दी शपथ
रतनपुरा। रतनपुरा ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 15 से शिवम प्रजापति ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर उपस्थित होकर लिखित रूप से शिकायती पत्र देकर कहा कि मैं वार्ड नंबर 15 से 5 मतों से ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुआ था परंतु निर्वाचित होने के बाद मुझे जीत का प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। परिणाम की घोषणा के बाद मैंने कार्यालय से संपर्क किया परंतु प्रमाण पत्र बाद में देने की बात कही गई। आज शपथ ग्रहण के समय निर्वाचित सदस्यों की सूची से शिवम का नाम गायब था और हारे हुए प्रत्याशी का नाम सूची में अंकित था और उसे शपथ दिला दी गई। खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्ता ने जांच कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

इन गांवों में नहीं हो सका शपथ ग्रहण:
कोपागंज: ब्लाक के लाड़नपुर, कोटवा कोपडा, खुखुंदवा, जयसिंहपुर, अलिहासपुर, शेखवलिया, हिलसा कोडरा समेत 16 गांव के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानो के पास दो तिहाई सदस्य न होने से इन ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed