{"_id":"5c4f4b9ebdec2232285b0192","slug":"21548700574-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी की निगरानी में हुई बीटीसी, डीएलएड प्रशिक्षण की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी की निगरानी में हुई बीटीसी, डीएलएड प्रशिक्षण की परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। बीटीसी प्रशिक्षण 2013, 14, 15 आंशिक, डीएलएड प्रशिक्षण 2017 आंशिक, डीएलएड प्रशिक्षण 2018 प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 केंद्रों पर वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में सोमवार को हुई। परीक्षा में 5963 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती होने के साथ ही सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। देर शाम तक परीक्षा केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाएं आने का क्रम जारी रहा।
बीटीसी परीक्षा में शत प्रतिशत नकल रोकने के लिए सरकार की तरफ से नगर के जीवनराम इंटर कॉलेज, सोनीधापा इंटर कॉलेज, आलिया इंटर कॉलेज, नोमानी इंटर कॉलेज, दारुल ओलूम इंटर कॉलेज, डीएवी बालिका इंटर कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज इंदारा, करीमाबाद इंटर कॉलेज, संत देवरहवा बाबा इंटर कॉलेज, सुखनंदन इंटर कॉलेज मठमुहम्मदपुर, बापू इंटर कॉलेज कोपागंज, वनदेवी इंटर कॉलेज कहिनौर सहित 14 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को बीटीसी प्रशिक्षण 2013, 14, 15 आंशिक, डीएलएड प्रशिक्षण 2017 आंशिक, डीएलएड प्रशिक्षण 2018 प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तथा अपराह्न दो बजे से चार बजे तक चलीं। परीक्षा में परीक्षा में 5963 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ ही सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करते रहे। इस बाबत डायट प्राचार्य आरसी यादव का कहना था कि परीक्षा केंद्रों से सभी उत्तरपुस्तिकाएं तथा अन्य विवरण प्राप्त नहीं हो पाया है। इसके चलते शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या बताना संभव नहीं है। मंगलवार को ही पता चल पाएगा।