{"_id":"5c1e6fe1bdec2256ac502538","slug":"21545498593-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण से हुआ तीन राष्ट्रीय युवा एकता दिवस का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण से हुआ तीन राष्ट्रीय युवा एकता दिवस का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा के जन्मदिन पर चल रहा तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा एकता दिवस शनिवार को संपन्न हो गया। समापन पौधरोपण के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव मुरली मनोहर पांडेय ने कहा कि हमारा पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। पर्यावरण को सुधारने के लिए हर नौजवान को कम से कम तीन-तीन पौध लगाने होंगे। आज देश व प्रदेश की सरकार नौजवानों का शोषण कर रही है। रोजगारपरक शिक्षा की शुरुआत किया जाए। शिक्षा का एकीकरण किया जाए। कहा कि पिछले पांच वर्षों से राष्ट्रीय अध्यक्ष पर्यावरण को लेकर काफी चिंतित हैं उनके जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा जो वर्ष भर चलता रहेगा। सवा लाख पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान राहुल पांडेय, ओमप्रकाश कन्नौजिया, मोनिका राय, अशोक कुमार, सतीश यादव शामिल रहे। अध्यक्षता केेशनाथ पासवान ने की।