{"_id":"5be5c9fcbdec226934563f04","slug":"21541786108-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुजन समाज एकजुट हो तभी होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुजन समाज एकजुट हो तभी होगा विकास
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर के सोनीधापा इंटर कालेज के मैदान में संत शिरोमणी गुरु रैदास फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान शुक्रवार को बहुजन जागृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में संत निरंजन दास महराज ,अध्यक्ष विश्व रैदसिया समाज एवं रैदास मंदिर बनारस और मुख्य वक्ता प्रोफेसर डा.इंदू चौधरी शामिज हुई। जबकि विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मुहम्मद तैयब पालकी रहे।
बहुजन जागृति सम्मेलन को संबोधित करते संत निरंजन दास महराज ने कहा कि बहुजन समाज एकजुट होगा तभी उसका विकास संभव है। उन्होंने कहा कि सभी समाज एकजुट है। ऐसे में हमें भी ऐसा कार्य करना होगा। वहीं मुख्य वक्ता प्रोफेसर डा.इंदू चौधरी ने कहा देश में बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर के संविधान को व्यवहारिक रुप में लाने की जरुरत है। ऐसा होने से जो लोग आज भी संविधान के हिसाब से अपना हक नहीं पा रहे हैं उन्हें उनका हक जरुर मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज भी दलित काफी पिछड़ा है और उसे आगे बढ़ने में संविधान को ऐसा करने की जरुरत है। वहीं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने शहर में आए अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रुप एमएच मुजाहिद, आरपी यादव, प्रेमचंद कौशल, रामविलास भारती, कल्पनाथ , अशोक कुमार, देवानंद देव, टंडन बलमुवा , रामसेवक राम, हरेन्द्र,सतेश्वर राम, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आरपी राम, रामसेवक राम ने किया।