फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बाल संसद में पीएम ने स्वच्छता पर दिया बल

बाल संसद में पीएम ने स्वच्छता पर दिया बल

Wed, 19 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बाल संसद में पीएम ने स्वच्छता पर दिया बल
रतनपुरा। क्षेत्र के कइया स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने बुधवार को स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरा क्षेत्र भ्रमण कर उन्होंने नारों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व को बताया।
विज्ञापन

रैैली में शामिल बच्चे घर-घर गए और स्वच्छता एवं शौचालय के बारे में जागरुक करते हुए खुले में शौच की हानियों से अवगत कराया। विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने-अपने हाथों में स्लोगन से लिखी तख्तियां घर की इज्जत बाहर न जाए, शौचालय घर में बनवाएं, बेटी ब्याहो उस घर में, शौचालय हो जिस घर में, गांधी जी का एक ही सपना साफ स्वच्छ हो देश अपना, लोटा बोतल बंद करो ,शौचालय का प्रबंध करो आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। जागरूकता भ्रमण के पश्चात रैली विद्यालय परिसर में आकर बाल सभा में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यालय पर बाल संसद द्वारा मंत्रिमंडल की बैठक कराई गई। इसमें विभिन्न समस्याओं और योजनाओं पर चर्चा चंदन कुमार ने पेयजल की समस्या के लिए प्रधानमंत्री से से पूछा कि इस संबंध में आप द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है। इस पर प्रधानमंत्री प्रदीप कुमार द्वारा प्रधान से बात होने और शीघ्र ही समस्या के निदान की बात कही। रामविलास द्वारा खेलकूद के समय झगड़े, परिसर की स्वच्छता और अन्य समस्याओं पर प्रधानमंत्री का ध्यानाकर्षण किया। जिस पर प्रधानमंत्री ने बताया कि हम सब मिलकर रोज आधे घंटे सफाई करते हैं, जिससे विद्यालय परिसर साफ हो रहा है और सभी बच्चों को आपस में लड़ाई न करने के लिए जागरुक किया जाएगा । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार सिंह, राजेश कुमार, महेंद्र कुमार, सरिता सिंह ,अंजली वर्मा ,नंदिनी तिवारी ,जयप्रकाश सिंह, संगीता खरवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed