फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   हाईवे पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

हाईवे पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Wed, 19 Sep 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
एनएच-29 निर्माणाधीन सड़क पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर मंगलवार जनवादी किसान सभा के तत्वावधान में जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर के प्रभुनाथ रोड से एक विशाल जुलूस निकाल कर कार्यकर्ताओं ने घोसी तहसील पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां जनवादी किसान ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जनवादी किसान सभा के जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अवधेश बागी ने कहा कि जनता भूख से बिलबिला रही है और राशन कोटे के अधिकारी कर्मचारी भूखे भेड़िये की तरह उनके अधिकारों को नोच रहे हैं। एनएच-29 में किसानों को अंदर पास देने से अधिकारी हीला हवाली कर रहे हैं। जिसका हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। वहीं राजेश मंडेला ने कहा अंडरपास न बनने से एनएच-29 स्थित सोमरीडीह, गौरीडीह गांव के पास अंडर पास न होने से घोसी के साथ पकड़ी आदि गांवों का संपर्क कट जाएगा। इस मौके पर रुआब खान, लखेदू राजभर, राघवेंद्र राजभर, रमेश विश्वकर्मा, सुग्रीव राजभर, पंचानंद, अवनीश सिंह, राम अवतार गोंड, चंद्रशेखर आदि सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed