फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पालिका अध्यक्ष के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

पालिका अध्यक्ष के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

Wed, 06 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पालिका अध्यक्ष के खिलाफ  सौंपा ज्ञापन
मऊ। नगर पालिका की जमीन पर अतिक्रमण को न हटाने तथा पालिका द्वारा घटिया नाली निर्माण को लेकर पूरा जहान, पूरा भाग, पूरा गुलाब राय, कतुुआ पूरा, पश्चिम, मिर्जा मेहंदी आदि मोहल्ले के लोगों ने मंगलवार को सीआरओ को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने जांच कराने की मांग की। सीआरओ हंसराज यादव ने एक सप्ताह के भीतर जांच कराकर उचित कार्रवाई कराने का आदेश नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी संजय मिश्रा को दिया। सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार दक्षिण टोला थाना क्षेत्र स्थित फाटक वाली मस्जिद के पास लबे रोड पर पालिका द्वारा रास्ता चौड़ा नाली निर्माण तथा पटरी का काम कराया जा रहा है। मस्जिद के पास स्थित एक व्यक्ति ने नगरपालिका के नाली पर ही अपने मकान की दीवार उठा रखी है जिसकी वजह से रास्ता काफी तंग हो गया है रास्ता चौड़ा करने की गरज से जनहित में मोहल्ले वालों ने चेयरमैन से मिलकर इस दीवार को गिरा कर रास्ते को चौड़ा कराने की मांग किया। इस पर पालिकाध्यक्ष द्वारा कोई संतोषजनक जवाब न दिए जाने से मोहल्ले वालों में काफी आक्रोश है। ज्ञापन देने वालों में शमीम अहमद एडवोकेट शहजाद अहमद एडवोकेट, रब्बानी मोहम्मद, जाहिद, राम मनोहर, चुन्नू गुप्ता, त्रिभुवन साहनी, तथा आनंद कुमार मौर्य, सोनू, हबीबुर्रहमान, जावेद अहमद ,डॉक्टर खली को रहमान, शाहनवाज अहमद, फैयाज अहमद, अबू तालिब, हेमंत कुमार, मुकेश कुमार, राम भवन साहनी, राम मनोहर, अफजाल अहमद, बृजेश कुमार, अनिल कुमार, मुरारी, सचितानंद, डॉक्टर सीे राय, बालमुकुंद, प्रदीप कुमार सिंह, धीरज कुमार, आकाश कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed