फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रुद्राभिषेक करने से होता है विश्व का कल्याण

रुद्राभिषेक करने से होता है विश्व का कल्याण

Wed, 06 Jun 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
रुद्राभिषेक करने से होता है विश्व का कल्याण
कोपागंज (मऊ)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 46वें जन्मदिवस के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी और श्री नागेश्वर नाथ धर्मार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में ब्लाक के लैरो दोनवार स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में विश्व कल्याण हेतु मंगलवार को नौ दिवसीय रुद्राभिषेक के साथ संगीतमय श्री भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन अयोध्या से पधारे आचार्य अंबिका त्रिपाठी के नेतृत्व में कुल 36 पार्थरेश्वर शिव लिंग का पूजन और रुद्राभिषेक संपन्न कराया। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय रुद्राभिषेक और संगीतमय श्री भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा के पहले कथावाचक आचार्य अंबिका त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को रुद्राभिषेक के बारे में बताते हुए कहा कि देवताओं और असुरों द्वारा समुद्र मंथन के दौरान हलाहल विष निकला तो दोनों में हाहाकार मच गया। पृथ्वी के लोगों के हित में महादेव ने विष का रसपान कर लिया। महादेव द्वारा विषपान करने के बाद देवताओं द्वारा वेद मंत्रों के द्वारा भगवान भोले नाथ का अभिषेक किया गया। तभी से रुद्राभिषेक की परंपरा चली आ रही है। कहा कि भगवान शिव का पार्थिव बनाकर अभिषेक करने से मनुष्य की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस अवसर पर हियुवा के जिला संयोजक अजय सिंह ने मुख्यमंत्री योगी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कहा कि योगी एक सन्यासी हैं। सन्यासी नि:स्वार्थ होता है और नि:स्वार्थ व्यक्ति ही समाज का कल्याण करता है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर अजय सिंह, डॉ. मिथिलेश, दिग्विजय राय, अवधेश सैनी, बबलू यादव, मनोज कुमार और राजहंस कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed