फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चार सदस्यीय टीम ने शुरू किया गोलमाल की जांच

चार सदस्यीय टीम ने शुरू किया गोलमाल की जांच

Tue, 20 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
चार सदस्यीय टीम ने शुरू किया गोलमाल की जांच
मऊ। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत कराए गए विकास कार्यों में गोलमाल कराए जाने के मामले में शासन के निर्देश पर चार सदस्यीय टीम ने मंगलवार को जांच शुरू की।
विज्ञापन

अपर जिला सहकारी अधिकारी मनीष कुमार, अवर अभियंता सिंचाई खंड ज्ञान प्रकाश गुप्त, सहकारिता विभाग के चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने फतहपुर मंडाव ब्लाक के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों की जांच की। जांच में पांती रोड से गांव में जाने वाले मार्ग तक 700 मीटर सीसी रोड, भेलऊर लठिया काली चौरा से गुलाब के नलकूप तक 400 मीटर सीसी रोड, पाती स्थित पोखरी, तहसील के पीछे से सिंचाई विभाग के नहर तक 100 मीटर सीसी रोड, नाली निर्माण, ग्रामीण बैंक पीच रोड से शिवाला तक 150 मीटर सीसी रोड आदि की जांच की। कई कार्यों पर मात्र एक साइन बोर्ड लगा रहा। एपीओ अजय पाल का कहना था कि जिस समय शिलान्यास किया गया उसी समय मधुबन को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया गया। जिसके कारण शिकायत में दर्ज कार्यों का भुगतान नहीं हो सका। भाजपा के मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed