{"_id":"5c743206bdec224bd41e35c9","slug":"2134-candidates-enrolled-in-sanskrit-urdu","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत, उर्दू में शामिल हुए 2134 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत, उर्दू में शामिल हुए 2134 परीक्षार्थी
Mon, 25 Feb 2019 11:51 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा में उर्दू की परीक्षा देते बीए भाग दो के परीक्षार्थी।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध जिले के महाविद्यालयों के स्नातक की परीक्षाएं सोमवार को जिले के 121 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुईं। प्रथम पाली में स्नातक प्रथम वर्ष संस्कृत, बीए भाग तीन उर्दू की परीक्षाएं हुई। जबकि दूसरी पाली में बीए भाग दो उर्दू प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। परीक्षा में 2134 परीक्षार्थी शामिल हुए।
परीक्षा के पहले दिन डीसीएसके पीजी कालेज में 631 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा शुरू होने से पूर्व डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की तलाशी लेकर परीक्षा कक्ष में भेजने का फरमान जारी किया। सभी कक्षों में वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी लगाए गए थे।
वहीं, सर्वोदय पीजी कालेज घोसी में 69, मर्यादा पुरुषोत्तम महाविद्यालय भुड़सुड़ी में 84 सहित जिले के समस्त परीक्षा केंद्रों पर कुल 2134 परीक्षार्थी शमिल हुए। परीक्षा के पहले दिन विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से सचल दस्ता का गठन तो किया गया, लेकिन जनपदस्तर पर टीम के गठन की सूचना ही नहीं दी गई। इसके चलते बिना सचल दस्ता के ही परीक्षा संपन्न हो गई।
विज्ञापन
डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र, सर्वोदय पीजी कालेज घोसी के प्राचार्य डॉ. करुणानिधान उपाध्याय ने बताया कि विश्वविद्यालय से जनपद स्तर पर सचल दस्ता के गठन की सूचना नहीं मिली है।