फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   21 nominations filed for various posts including president, general minister

अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर 21 नामांकन दाखिल

Sat, 06 Mar 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
21 nominations filed for various posts including president, general minister
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार के चुनाव में पुस्तकालय भवन में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करते अधिवक्ता प - फोटो : MAU
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के लिए 16 मार्च को होने वाले मतदान के लिए शनिवार को पर्चा दाखिला का कार्य शुरू किया गया। पहले दिन शनिवार को अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए 21 लोगों ने नामांकन दाखिल कर दावेदारी किया। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने पर शनिवार को पूरे दिन दीवानी कचहरी में गहमागहमी बनी रही। इस दौरान प्रत्याशी कचहरी में समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर पर्चा दाखिला के लिए पहुंचे। साथ ही मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव ने बताया कि सोमवार को भी नामांकन का कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चैयरमैन के अनुसार शनिवार को अध्यक्ष पद पर प्रभुनाथ सिंह, शमशुल हसन और विनोद कुमार पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिएयुगेश कुमार गुप्ता, साधारण उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए अरुण कुमार सिंह, कैलाश और हरिनारायन यादव तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राहुल कुमार यादव ने पर्चा दाखिला किया। इसीक्रम में महामंत्री पद पर हरिद्वार राय, लक्ष्मीकांत यादव और आनंद कृष्ण पांडेय ने पर्चा दखिल कर दावेदारी किया। जबकि संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए नरेंद्र प्रताप, सुबोध और मदन चंद देववंशी तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए मुन्नीलाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के छह पदों पर हरिगोविंद प्रसाद, संजय कुमार सिंह और मनोज कुमार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं छह सदस्यीय कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए श्याम प्रकाश पांडेय, महेंद्र नाथ यादव, मोहम्मद इमरान अंसारी और मोहम्मद जफरयाब नसीम ने पर्चा भरा। नामांकन प्रक्रिया शुरु होने के बाद दीवानी कचहरी में दिनभर गहमागहमी की स्थिति बनी रही। सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ दीवानी कचहरी में जुलूस निकालकर प्रदर्शन कर मिठाइयां बांटे। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया में एल्डर कमेटी के सदस्यगण रविशंकर सिंह, शंभू शरण श्रीवास्तव, सैयद सादिक अंसारी, रविंद्र लाल श्रीवास्तव के अलावा सहायक चुनाव अधिकारी शरद श्रीवास्तव, राकेश वर्मा, इकबाल अहमद, जकी अहमद आदि लोगों ने सहयोग किया। नामांकन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कचहरी परिसर में पुलिस की व्यवस्था थी। इस दौरान सीओ सिटी नरेश कुमार के नेतृत्व में शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी कचहरी सौरभ पांडेय सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed