फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सामाजिक समरसता दिवस के रुप में मना पीएम का जन्मदिन

सामाजिक समरसता दिवस के रुप में मना पीएम का जन्मदिन

Mon, 17 Sep 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक समरसता दिवस के रुप में मना पीएम का जन्मदिन
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 68वें जन्मदिन को सामाजिक समरसता दिवस के रुप मेें मनाया गया। प्रधानमंत्री की लंबी आयु के लिए कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के चित्र पर तिलक लगाया। साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर गरीबों को फल तथा मिष्ठान का वितरण कराया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश राजभर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री गरीबों के हित में निरंतर जनहित की योजनाएं ला रहे हैं। जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। सामाजिक भेदभाव मिटाकर सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाले भारत के प्रधान सेवक पीएम मोदी को गरीबों की दुआएं मिले। इस अवसर पर संतोष चौहान, आशुतोष नारायण पाल, राजेश भारद्वाज, विनोद गुप्ता, राघवेंद्र राय, शरद राय, संतोष सिंह, प्रवीण अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं, नेहरू युवा केंद्र में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विचार संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक प्रतिभा चौबे के स्वागत गीत और सरस्वती वंदना से हुई। गोष्ठी में एसीटी ओम प्रकाश मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ राजनीतिज्ञों में इनका स्थान है। इनके कूट नीतिक प्रयास, अथक परिश्रम से देश निरंतर विकास कर रहा है। इस मौके पर शिवानंद राजभर, अशोक शर्मा , रमाशंकर राम , हंसराज चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed