फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अधिकांश यूनिटों में नहीं लगा है अग्निशमन यंत्र

अधिकांश यूनिटों में नहीं लगा है अग्निशमन यंत्र

Tue, 07 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
अधिकांश यूनिटों में नहीं लगा है अग्निशमन यंत्र
मऊ। जिले के औद्योगिक इकाइयों में अग्निशमन यंत्र लगाए जाने का आदेश का अनुपालन अकसर नहीं होता है। औद्योगिक आस्थानों की अधिकांश यूनिटों में अग्निशमन यंत्र नहीं लग सका है। बस संबंधित विभाग की तरफ से नोटिस भेजकर खानापूर्ति कर ली जा रही है।
विज्ञापन

जिले में ताजोपुर, गाजीपुर तिराहा स्थित औद्योगिक आस्थान, घोसी में 281 यूनिटें हैं। नियम के तहत सभी यूनिटों में फायर इग्जिट पानी आपूर्ति की व्यवस्था मानक के अनुसार तथा अग्निशमन यंत्र लगाना अनिवार्य है। हालत यह है कि अधिकांश यूनिटों में आग बुझाने के प्रबंध मानकों के अनुसार नहीं है। कई यूनिटों में अग्निशमन यंत्र लगा भी है, तो एक्सपायर हो गया है। विभागीय आदेश के बाद भी यूनिट संचालक अग्निशमन यंत्र लगाए जाने के प्रति गंभीर नहीं हैं। बिजली से संचालित यूनिटों में शार्ट सर्किट से कभी भी हादसा हो सकता है। शासन की तरफ से यूनिटों में लगाए गए अग्निशमन यंत्र तथा आग से बचाव के संसाधनों पर समय-समय पर मानीटरिंग किए जाने के लिए अग्निशमन विभाग सहित संबंधित विभाग को चेकिंग करने का आदेश दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट का भी आदेश है। बावजूद प्रशासनिक उदासीनता के चलते अधिकांश यूनिटों को नियम कानून को ताक पर रखकर संचालित किया जा रहा है। अग्निशमन विभाग की तरफ से नोटिस भेजकर खानापूर्ति कर ली गई है। विभागीय अभिलेखों में 70 यूनिटों के खिलाफ नोटिस जारी की गई है। विभागीय स्थिति यही रही तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस बाबत अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार का कहना है कि 70 औद्योगिक इकाइयों को नोटिस जारी की गई है। सत्यापन के दौरान आदेश का अनुपालन न करने वाली ऐसी इकाइयों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed