फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   साहित्यकार डा. केदार की मौत पर शोक सभा का किया आयोजन

साहित्यकार डा. केदार की मौत पर शोक सभा का किया आयोजन

Tue, 20 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
साहित्यकार डा. केदार की मौत पर शोक सभा का किया आयोजन
बढुआ गोदाम (मऊ)। हिंदी साहित्य की प्रतिष्ठित पत्रिका शब्दिता और प्रत्यय की तरफ से मंगलवार को जिले के साहित्यकार और प्रभुत्वजनों की एक बैठक सहादतपुरा स्थित डा. कमलेश राय के आवास पर हुई। इसमें साहित्यकार डॉ. केदार नाथ की मौत पर सभी ने शोक व्यक्त किया। साथ ही उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

बैठक में समकालीन हिंदी काव्यधारा के मुर्धन्य कवि डा. केदारनाथ सिंह के निधन पर चर्चा हुई, साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रत्यय के संपादक डॉ. सर्वेश पांडे ने कवि केदारनाथ सिंह को तीसरे सप्तक के सबसे बड़े कवि के रूप में याद किया। डॉ. कमलेश राय ने कहा कि लगभग चार दशक से समकालीन हिंदी कविता का प्रतिनिधित्व करने वाले कवि डॉ. केदारनाथ सिंह अकादमिक हिंदी कविता के मानक संदर्भ थे। इनके आकस्मिक निधन से जो जगह खाली हुई है उसे भर पाना संभव नही हैं। डॉ. चंद्र प्रकाश राय ने कहा कि हमें गर्व है, वे हमारे पूर्वांचल के बलिया जिले के रहने वाले थे। उनका लेखकीय अवदान हिंदी साहित्य में हमेशा आदर के साथ लिया जाएगा। इस दौरान बैठक में डॉ. राम निवास राय, सचिंद्र सिंह, रवीश तिवारी, संतोष मिश्रा, दयाशंकर तिवारी, विशाल पांडे, मृत्युंजय तिवारी रहे। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed