{"_id":"5aaab42c4f1c1b92778b59c9","slug":"201521136684-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में मारपीट , सात के विरुद्ध मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में मारपीट , सात के विरुद्ध मुकदमे
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के दो गांवों में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की दो घटनाओं में दंपत्ति सहित तीन लोग घायल हुए। घायलों ने घटना के बावत थाने में सात के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज कराया।
मधुबन थाना क्षेत्र के कुतुबपुर में गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे के करीब ग्राम प्रधान द्वारा चकमार्ग पर खड़ंजा का निर्माण कराया जा रहा था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा खड़ंजा निर्माण के लिए ईंटें रखवाई जा रही थी। इसका विरोध राम सरीख की पत्नी आशा ने किया। आशा ने जमीन को अपनी भूमिधरी बताया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के साथ मारपीट हो गई। इसमें पत्नी आशा को चोटें आई। पत्नी को पिटते देख उसका पति वह उसे बचाने दौड़ा और इस दौरान हमलावरों ने रामसरीख को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायल दंपत्ति को उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दंपत्ति को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। राम सरीख ने घटना के बावत रिपोर्ट दर्ज कराने लिए तहरीर दी। इसमें पीड़ित ने प्रधान प्रतिनिधि संजय चौहान और रामू को आरोपित किया। जबकि प्रधान प्रतिनिधि संजय की तहरीर पर पुलिस ने अजय कुमार, राम आशीष और अरविंद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का आरोप है कि ये तीनों आरोपी खड़ंजा निर्माण का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने इन तीनों के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर मधुबन थाने के ही ग्राम सभा करौदी नरायनपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर मधुबन पुलिस संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया। पुलिस केे दी गई तहरीर के मुताबिक सुनीता देवी पत्नी सुरेंद्र यादव अपने घर के सामने से जा रही थी कि पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन में भर्ती कराया गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।