{"_id":"5aa41bc24f1c1bc1758b4b71","slug":"201520704450-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर क्षेत्र में महिलाएं फहरा रही हैं परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर क्षेत्र में महिलाएं फहरा रही हैं परचम
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अमरवाणी पुनर्वास केंद्र ताजोपुर के तत्वावधान में बाबू इंटर कालेज कोपागंज के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कुर्सी दौड़, ईट दौड़, गुब्बारा फोड़ना, बिंदू लगाना, बम धमाका, खेलों के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने का प्रयास किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आई महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र की शुरूआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से की गई। अमर वाणी की बालिकाओं नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को ताली बजाने पर विवश कर दिया। इस मौके पर डॉ. नम्रता श्रीवास्तव नेकहा कि महिला अबला नहीं सबला है। हम हर रूप में विद्यमान हैं। हमसे ही सृष्टि का सृजन होता है। लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुनिता सिंह ने कहा कि नारी को धरती माता, भारत माता, गंगा माता का रूप दिया गया है। महिला का स्थान सर्वोपरि है। महिला हर क्षेत्र में आगे है हमें अपने सोच में परिवर्तन करना है और एक नए समाज की रचना करना है । इसके पूर्व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुनीता सिंह कोपागंज, महिला थानाध्यक्ष अनिता सिंह, डॉ. नम्रता श्रीवास्तव, सीडीपीओ गीता, अमरवाणी के प्रधानाचार्य फादर क्रिस्तुराज सहित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।