फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गोरखपुर हास्टल के पहलवान संजय बने विजेता

गोरखपुर हास्टल के पहलवान संजय बने विजेता

Mon, 19 Feb 2018 10:12 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर हास्टल के पहलवान संजय बने विजेता
बोझी बाजार (मऊ)। क्षेत्र के पीवाताल स्थित एचएम पीजी कालेज परिसर में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पहलवानों ने अपने दांव से अपने जोड़ीदारों को आसमान दिखाया। रोचक मुकाबले में गोरखपुर हास्टल के पहलवान संजय समेत तीन पहलवान विजई हुए। जबकि उत्तर प्रदेश केशरी आजमगढ़ के पहलवान रमाशंकर यादव समेत सात जोड़ी पहलवानों की कुश्ती बराबरी पर रही। प्रतियोगिता में पहलवानों ने एक दूसरे को पटखनी देने के लिए कुश्ती में धोबियापाट, कालाजंग, अंटी, कमरलाद, ढ़ाक, मोरपंखी, निकाल, टांग आदि दावों का प्रयोग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में गोरखपुर कुश्ती छात्रावास के पहलवान संजय यादव का कड़ा मुकाबला बसियाराम के पहलवान शेषनाथ से हुआ। पांच मिनट की इस रोचक कुश्ती में कई दावों का प्रयोग करते हुए अंतत: गोरखपुर के पहलवान संजय यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवान को चित्त कर स्पर्धा जीत लिया। इसी तरह भेलउर चंगेरी के पहलवान अर्जुन ने महराजगंज के पहलवान बलवंत को आसमान दिखाया। वहीं रामपुर टड़वा गांव के पहलवान दीपक और खंतिया गांव निवासी पहलवान सुनील यादव के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। तीन मिनट की इस कुश्ती में दीपक पहलवान ने जीत की बाजी मारी। उत्तर प्रदेश केशरी रमाशंकर यादव का मुकाबला दिल्ली से आए पहलवान रामसिंह से हुआ। कांटे का यह मुकाबला बराबरी पर रहा। इसी तरह बलिया के प्रद्युम्न और गाजीपुर के उदयवीर, गोरखपुर के रविंद्र और भेलउर चंगेरी के दिवाकर यादव, सरवां के मनोज और सियाबस्ती के भगवंत, आजमगढ़ के हवलदार और भेलउरचंगेरी के सूरज पहलवान, गोरखपुर के भैयालाल और भलया के प्रमोद पहलवान, आजमगढ़ के प्रमोद यादव और रामपुर टड़वा के अजीत पहलवान की कुश्ती बराबरी पर छूटी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रापार इंटर कालेज के प्रबंधक नबी अहमद ने कुश्ती कला को विकसित किए जाने पर जोर दिया। दंगल के आयोजक एचएम पीजी कालेज के प्रबंधक अनिल यादव ने कहाकि देश के सीमाओं की रक्षा हेतु कुशल जवानों के निर्माण में कुश्ती कला का उल्लेखनीय योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed