फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अब तक सपा-बसपा के राज में था जातिवाद और सिर्फ परिवारवाद

अब तक सपा-बसपा के राज में था जातिवाद और सिर्फ परिवारवाद

Tue, 21 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
अब तक सपा-बसपा के राज में था जातिवाद और सिर्फ परिवारवाद
मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास के लिए कानून का राज चाहिए, इसलिए भाजपा के लिए नगरीय निकाय का चुनाव महत्वपूर्ण है क्योंकि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को यहीं से लागू करना है। कहा कि प्रदेश में सपा और बसपा की सरकार में जातिवाद और परिवारवाद हावी रहा, लेकिन अब उसके दिन लद गए। मुख्यमंत्री मंगलवार को नगर के सोनीधापा मैदान में निकाय चुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली के दिन जिस तरह अयोध्या जगमगा उठी थी, उसी प्रकार चुनाव के बाद नगरों को एलईडी लाइट से जगमगाना है। इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। नगर में जगह-जगह एलईडी लगेगी। पूर्व की सरकार में बिजली कुछ ही जनपदों को ठीक से उपलब्ध हो रही थी, लेकिन इस सरकार में ऐसा नहंी हो रहा है। प्रदेश सरकार ने 20 लाख लोगों को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया है।
विज्ञापन

कहा कि नगरीय विकास की अवधारणा को मूर्त देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में अनेक योजनाएं हैं। नगरों के सर्वांगीण विकास के साथ ही बुनियादी सुविधाएं बिजली, पानी, शौचालय, सड़क पर कार्य होगा। नगर के पटरी दुकानदारों को पुनर्स्थापित किया जाएगा। गुंडे माफिया उनसे वसूली नहीं कर पाएंगे। नगर के लोगों को व्यक्तिगत शौचालय उपलब्ध कराया जाएगा। महज 8 महीने की सरकार में 11 लाख लोगों को आवास दिया गया। पिछली सरकारों की तुलना में अधिक विकास कार्य हुआ है। बिजली वादे के मुताबिक दी जा रही है। जगह-जगह उद्योग का जाल बिछाया जाएगा, ताकि लोगों को रोजगार मिल सके। कहा कि भारतीय जनता पार्टी संकल्प पत्र के अनुसार कार्य कर रही है और उसे पूरा करने के लिए संकल्पित है। कहा कि नगर के सफाईकर्मियों का मानदेय सीधे उनके एकाउंट में आएगा और उनकी बेहतरी का भी इंतजाम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed