फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पीएचसी : पुरुष चिकित्सक करते हैं महिलाओं का इलाज

पीएचसी : पुरुष चिकित्सक करते हैं महिलाओं का इलाज

Fri, 23 Nov 2018 11:15 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
पीएचसी : पुरुष चिकित्सक करते हैं महिलाओं का इलाज
पीएचसी रानीपुर में महिलाओं का इलाज पुरुष चिकित्सक कर रहे हैं। महिला चिकित्सक की नियुक्ति न होने से महिला मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। संकोचवश पुरुष चिकित्सक के सामने महिलाएं खुलकर अपनी समस्या का जिक्र नहींभ कर पाती हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को होती है।
विज्ञापन

रानीपुर ब्लाक के फतेहपुर, पड़री, खिरिया, गोकुलपुरा, पलिया, भुसुआ, सेमरी, करपिया, चकिया, चितवीसाव सहित 50 गांवों में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा रानीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर दिया गया है। सुविधा के नाम पर सब कुछ उपलब्ध रहने के बावजूद दो साल से महिला चिकित्सक न होने के चलते अस्पताल में महिला मरीजों की संख्या कम रहती है। सबसे अधिक परेशानी प्रसव पीड़ा से ग्रसित महिलाओं को उठाना पड़ता है। वह महिला चिकित्सक के अभाव में निजी क्लीनिकों में ही प्रसव कराने को बाध्य हैं।
विज्ञापन

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि दो साल पहले अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सका का स्थानातरण दूसरे अस्पताल में होने के बाद से अस्पताल में चिकित्सक का पद रिक्त पड़ा है। वहीं महिला चिकित्सक की नियुक्ति की मांग को स्थानीय शक्ती सिंह, संजय, मुकेश और रमेश आदि ग्रामीण ने बताया कि कई बार सीएमओ और जिला प्रशासन को लिखित और मौखिक शिकायत कर चुके है। लेकिन हर बार प्रशासन या विभाग स्तर से सिर्फ महिला चिकित्सक की नियुक्ति का कोरा आश्वासन मिला। ग्रामीणों ने बताया कि महिला चिकित्सक के अभाव में यमहिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाएं अपनी बीमारी के बारे में खुलकर पुरुष चिकित्सक से नहीं कर पाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत प्रभारी चिकित्साधिकारी योगेश कुमार गौतम का कहना है की महिला चिकित्सक की तैनाती को लेकर उच्चधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed