फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   समाधान दिवस में 152 शिकायतें , एक का भी निस्तारण नहीं

समाधान दिवस में 152 शिकायतें , एक का भी निस्तारण नहीं

Wed, 19 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस में 152  शिकायतें , एक का भी निस्तारण नहीं
तहसील के सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी प्रकाश विंदु की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इनमें से एक का भी निस्तारण नही हो सका। समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। सोमारीडीह, गौरीडीह गांव में फोरलेन पर अंडरपास को लेकर ग्रामीणों ने राजेश मंडेला के नेतृत्व में तहसील में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रो के निस्तारण का सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश देने के साथ कहा कि जनसमस्याओं को आप सभी गांव में ही रहकर समाधान करें।डीएम ने तहसील परिसर में स्थित निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। वहा मौजूद कम्प्यूटर आरेटर को निर्देश दिया कि जो फार्म 6,7 व 8 प्राप्त हुए हैं, उनके फीडिंग में तेजी लाएं। तहसीलदार को निर्देश दिया कि नाम काटने के फार्म 7 के फीडिंग में सावधानी रखें।जिनका नाम काटना है,उसको नोटिस देने के साथ आवश्यक साक्ष्य होने पर ही नाम विलोपित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पट्टीमोहम्मद के देवेंद्र कुमार ने शिकायत किया कि एक वर्ष पूर्व कृषि रक्षा इकाई घोसी से स्प्रे मशीन 50 प्रतिशत अनुदान पर खरीदा था ,परंतु आज तक खाते में अनुदान नहीं आया। बड़ागांव भरौटी वार्ड 3 की भगिया देवी ने आरोप लगाया कि कोटे की दुकान दो किलोमीटर दूर है। अनाज लेने जाने में बहुत परेशानी होती है।कोटेदार मनमानी करता है।डाढ़ीडीह, गौरीडीह के मुस्ताक अहमद ने शिकायत किया कि प्रधान द्वारा आश्वासन देने पर शौचालय बनवा कर उसका फोटो खिंचवा कर भेजने के बाद भी अभी तक धन नहीं मिला। पिड़सुई अहिलास पुर के रमेश ने आरोप लगाया कि 22फरवरी16 को बिजली विभाग से बकाया जमाकर कनेक्शन कटवा लिया था, फिरभी बिल आ रहा है। सभी प्रार्थना पत्रो को संबंधित विभाग को देने के साथ उपजिलाधिकारी को बराबर समीक्षा करते रहने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रमुखरूप से पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह, एसडीएम डॉ सीएल सोनकर, तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय, अधिषासी अभियन्ता विद्युत डीडी शर्मा, ईओ विनित कुमार, डीडीओ वीएस राय, सीओ अनिल कुमार, कोतवाल परमानन्द मिश्रा, सीएचसी अधीक्षक डॉ एसएन आर्या, बीएसए ओपी त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed