{"_id":"5b9d521b867a557ed33fc406","slug":"191537036827-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने दी चुनाव जीतने की टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने दी चुनाव जीतने की टिप्स
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोसी। प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा चौहान ने शनिवार को घोसी स्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त के आवास पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री दारा सिंह चौहान ने आगामी लोक सभा के चुनाव को फतह करने के तमाम टिप्स दिये। मंत्री दारा चौहान ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास की अवधारणा पर कार्य करती है। दावा किया कि भाजपा में ही सबका हक व सम्मान निहित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री उज्वला गैस योजना, प्रधानमंत्री शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। जिसकी आम जन मानस में प्रचार प्रसार करने की जरूरत है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2019 में पुन: भाजपा की सरकार बनेंगी। आह्वान किया कि आगामी लोकसभा के चुनाव के लिए कार्यकर्ता पूरी जी जान से जुट जाएं। इस अवसर पर डॉक्टर नागेंद्र सिंह, विद्यासागर शर्मा, अशोक गुप्ता, प्रेमचंद वर्मा, अम्बिका यादव, प्रवीण यादव आदि उपस्थित रहे।
मुक्तिधाम के विकास को मंत्री दारा ने दिए 10 लाख
दोहरीघाट ।मधुवन विधानसभा के विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने मुक्तिधाम के विकास के लिए दस लाख रुपए की रकम अपनी विधायक निधि से अवमुक्त करने का संस्तुति पत्र संस्थान के संस्थापक पूर्व चेयरमैन गुलाबचंद गुप्त को सौंपा। मंत्री ने कहा कि इस धन से क्षतिग्रस्त शेड निर्माण व सड़क तथा आवश्यक कार्य होगा ।मुक्क्तिधाम पर कटान की भेंट चढ़ चुके शेड मरम्मत के लिए दस लाख रुपए देने पर संस्थान ने मंत्री के प्रति आभार जताया है। संस्थान के अध्यक्ष डा बी के श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्त, कपूर चन्द गुप्त, पूर्व प्रधान विजेन्द्र राय ,मारकण्डेय राय ,कल्पनाथ यादव, श्रृषिराज मिश्रा, पंकज मद्धेशिया, विनय जायसवाल ने मंत्री को बधाई दी है। सुभाष यादव