फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   असत्य पर सदैव सत्य की होती है जीत: पं. किशोरी शरण महाराज

असत्य पर सदैव सत्य की होती है जीत: पं. किशोरी शरण महाराज

Tue, 26 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
असत्य पर सदैव सत्य की होती है जीत: पं. किशोरी शरण महाराज
बुराई चाहे जितनी ताकतवर हो, वो एक दिन अच्छाई से हार ही जाती है। अच्छाई के मार्गो पर चलने वाले मनुष्य कुछ समय के लिए दुखी हो सकते हैं, लेकिन हताश नहीं। क्योंकि भगवान सच्चे मार्गो पर चलने वाले अपने भक्तों को समस्याओं से उबार देते हैं। इसलिए जीवन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हम असत्य का त्याग करके सत्य की तरफ चलें। यह विचार ब्लाक के ग्रामसभा चेरा रामका पूरा में जारी रामायण कथा के समापन पर रविवार की शाम कथा वाचक पं. किशोरी शरण महाराज ने मौजूद कही। कथा के आखिरी दिन कथावाचक ने श्रोताओं को सीता हरण, लंका दहन, राम-रावण युद्ध, विभीषण का राज्याभिषेक वर्णन सुनाकर भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

कथा के समापन पर मौजूद श्रोताओं को प्रभु राम के राजतिलक का वर्णन करते हुए कथावाचक पं.किशोरी शरण महाराज ने कहा कि रामायण हमें जीने के तरीके सिखाती है। दूसरों की संपत्ति चाहे कितनी भी मूल्यवान हो उस पर हमारा कोई अधिकार नहीं है। 14 वर्ष का वनवास और पापी रावण का वध कर जब श्रीराम माता सीता, अनुज लक्ष्मण और हनुमान के साथ वापस अयोध्या पहुंचते है। जहां प्रभु के स्वागत में अयोध्यावासी खुश होने के साथ अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए अपने अपने घरों में दीपक जलाते है। कहा कि रामायण हमें आदर, सेवा भाव, त्याग और बलिदान के साथ का भाव सिखाती है। श्रीराम के राज्याभिषेक का वर्णन करते हुए कहा कि लाख बुराई और असत्य कितने ही ताकतवर हो, लेकिन उनका अंत सुनिश्वित है। अधर्म पर धर्म की जीत हमेशा होती आई है। श्रीराम के राज्याभिषेक के प्रसंग के दौरान पूरे पंडाल में पुष्पों की वर्षा श्रोताओं ने की। इस मौके पर विपिन त्रिपाठी, सत्येंद्र त्रिपाठी ,प्रदीप ,साधु, पंकज तिवारी, समीर तिवारी ,विनोद ,अशोक खरवार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed