{"_id":"5b1830a54f1c1b6a4d8b5238","slug":"191528311973-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कनेक्शन लिए ही आने लगा है बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कनेक्शन लिए ही आने लगा है बिजली बिल
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के सरबसपुर गांव में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत बिना बिजली का कनेक्शन लिए और उपयोग किए बिना ही एक दर्जन से अधिक लोगों की बिजली का बिल आ रहा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
घोसी तहसील क्षेत्र के सरबसपुर गांव में 10 वर्ष पूर्व गांव का विद्युतीकरण करने के लिए राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत चयन किया गया। गांव में रिलायंस कंपनी की तरफ से बिजली के पोल, तार गिराने के कुछ माह बाद ट्रांसफार्मर भी गिरा दिया गया। कनेक्शन के नाम पर ठेकेदार ने कुछ लोगों के नाम नोट कर लिया। कुछ दिन बाद तार के साथ ट्रांसफार्मर को भी उठा ले गए। कुछ वर्षों बाद से बिजली का बिल आने लगा। किसी का बिल 31हजार से कम नहीं है। कई बार बिजली विभाग तथा प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका। पीड़ित सुरेश सहानी, ऋषिमुनि सहानी, उर्मिला देवी, सुभावती, मूरत देवी, कल्पनाथ, मूरत देवी, जीउत बंधन, मुक्खू कन्नौजिया, वीरेंद्र, पंकज सहानी, फूलमती देवी, सुशील का कहना है कि गांव में न पोल पर तार लगा और न ही ट्रांसफार्मर लगा। लेकिन बिजली बिल आना शुरू हो गया है। समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशाषी अभियंता डीडी शर्मा का कहना है कि मामला कल ही संज्ञान में आया है। एसडीओ को टीम गठित कर जांच रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है।