{"_id":"5aaffb544f1c1bb9758b631e","slug":"191521482580-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रों को नहीं मिल रहा पेंशन का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रों को नहीं मिल रहा पेंशन का लाभ
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहसा(मऊ)। समाज कल्याण विभाग के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी पात्रों को पेंशन नहीं मिल पा रही है। पेंशन की आस मे वृद्ध और दिव्यांग लाभार्थी विभाग का चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। समस्या को लेकर कई बार पेंशनधारक विभागीय अधिकारियों से शिकायत दर्ज करा चुके है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार पेंशन न मिलने की वजह ऑनलाइन फार्मों को खंड विकास कार्यालय द्वारा जांच कराकर विभाग में नहीं भेजा जाना है। विभाग की इस लापरवाही का खामियाजा पेंशन लाभार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। इसके चलते पेंशनधारक पेंशन को लेकर कभी बैंक का चक्कर लगा रहे हैं तो कभी समाज कल्याण विभाग कार्यालय का। समस्या को लेकर नसीराबाद खुर्द निवासी 70 वर्षीय राजदेव चौहान, नसीराबाद कलां के केदार राजभर, झडुल राजभर, दिव्यांग राहुल, गोपाल आदि लोगों का आरोप है कि उन सभी ने एक साल पहले पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था, आवेदन पत्र विभाग के वेबसाइट पर मौजुद है फिर भी आज तक उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल सका है।