{"_id":"5a919e5f4f1c1b4f588ba8ab","slug":"191519492703-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में आई मैजिक बनी आग को शोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात में आई मैजिक बनी आग को शोला
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के रतनपुरा बाजार में शनिवार की रात आठ बजे के करीब बारातियों को लेकर जा रही मैजिक में अचानक आग लग गई। इस दौरान मैजिक में सवार बाराती तुरंत उतर गए। इसके बाद देखते ही देखते मैजिक आग का शोला बन गई।
हलधरपुर थाना क्षेत्र के ढोलवन निवासी लालचंद्र गुप्ता के बेटे की शादी थी। शनिवार को बारात बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जामवासनहीं गांव जा रही थी। इस दौरान कुछ बाराती मैजिक में सवार थे। बारातियों से भरी मैजिक जैसे ही रतनपुरा बाजार पहुंची। अचानक अगले हिस्से से धुंआ निकलने लगा। धुआं निकलते देख मैजिक में सवार बाराती आनन फानन में वाहन से बाहर निकले। कुछ ही देर में देखते ही देखते वाहन में आग लग गई। सूचना मिलने पर रतनपुरा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस के सूचना देने पर फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य किया जा रहा था।