{"_id":"5a2ec3d14f1c1b8d698c1104","slug":"191513014225-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में लगी पांच ट्रांसफार्मरों में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में लगी पांच ट्रांसफार्मरों में आग
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। स्थानीय नगर पंचायत के मोहल्ला दोस्त पुरा में रविवार की रात में करीब तीन बजे शीतला मंदिर के सामने रखे विद्युत ट्रांसफार्मर मैं अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में यह आग आसपास रखे गए चार अन्य ट्रांसफार्मरों तक फैल गई। आग लगने से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गयी। फायर बिग्रेड कर्मियों ने कसबेवासियों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से बिजली विभाग को लाखों की चपत लग गई। जबकि रात से ही बिजली की सप्लाई बाधित है।
रात के सन्नाटे में पहले एक ट्रांसफार्मर में आग लगी लेकिन उसके कुछ ही देर बाद वहां रखे पांच अन्य ट्रांसफार्मरों को भी अपने आगोश में ले लिया। आग इतनी उग्र थी कि उसकी लपटें काफी ऊंचाई तक उठने लगीं। आग की भयावह लपटें आसपास के घरों तक पहुंच रहीं थीं। ट्रांसफार्मर के सामने एक मकान की छत पर रखी पानी की टंकी भी आग की चपेट में आकर पिघल गई। आग से ट्रांसफार्मर के जंपर केबिल व जाली भी गल गए। आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। तब तक वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर बाद दमकल कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गये। अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इसी के साथ ही नगर क्षेत्र के कई मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। समाचार लिखने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इन पास के लोगों का कहना है कि विभाग को जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाना चाहिए ताकि लोगों की रोजी रोटी चल सके।