फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एसडीएम के सामने दो पक्षों में मारपीट

एसडीएम के सामने दो पक्षों में मारपीट

Sat, 09 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम के सामने दो पक्षों में मारपीट
मधुबन। थाना क्षेत्र के कंधरापुर गांव में शनिवार को उपजिलाधिकारी मधुबन एसएन मिश्र की उपस्थिति में नाली विवाद को लेकर पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के समर्थक आपस में कहासुनी करने के बाद मारपीट कर लिए। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। उपजिलाधिकारी ने किसी तरह से दोनों पक्ष को शांत कराया। मामले की जानकारी होने पर एसओ मधुबन भी मौके पर पहुंच गए। वर्तमान ग्राम प्रधान की तरफ से पूर्व प्रधान, भाजपा के जिला मंत्री एवं अधिवक्ता अशोक राजभर सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कंधरापुर में पानी निकासी की नाली व कुछ सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर पूर्व प्रधान के समर्थकों और वर्तमान प्रधान के बीच पिछले कई महीने से विवाद चल रहा है। शनिवार को उप जिलाधिकारी सुरेंद्रनाथ मिश्रा दल बल के साथ मौके का मुआयना करने कंधरापुर पहुंचे थे। जिसमें वर्तमान प्रधान द्वारा विवादित नाली व जमीन पर उप जिलाधिकारी द्वारा कराए गए आदेश को लेकर दोनों पक्षों के समर्थक कहासुनी के बाद एसडीएम के सामने ही आपस मे भिड़ गए। बताया जाता है कि इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने प्रधान को भी पीट दिया। मामले को बढ़ता देख एसडीएम ने दोनों पक्षो को समझा बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। इस संबंध में प्रधान हरिलाल राजभर ने अशोक राजभर समेत चार लोगों के विरूद्घ मुकदमा दर्ज कराया है। वही अशोक राजभर ने कहा कि जिस समय विवाद हो रहा था हम अपने दरवाजे पर थे। लोग वर्तमान प्रधान द्वारा तथ्यों को छिपाकर उप जिलाधिकारी से आदेश पारित करा लिया। इस आदेश के अनुपालन से अधिकांश लोगों की नाली बाधित हो जाती । इस बात की जानकारी होने पर आम जनता भड़क गई, और आपस में मारपीट की। इस संबंध में उप जिलाधिकारी सुरेंद्रनाथ मिश्र का कहना है, कि विवाद काफी दिनों से चला आ रहा था। वर्तमान में एक आदेश हो गया था, जिस पर आपत्ति थी उसी का मौका मुआयना करने गए थे। इसी बीच दोनों पक्ष भिड़ गए। मामले को यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed