{"_id":"59f766034f1c1b9f678b81fb","slug":"191509385731-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के धक्के से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस के धक्के से महिला की मौत
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरैयाकोट थाना के आजमगढ़- गाजीपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे गाजीपुर की तरफ़ से तेज गति से आ रही एक रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठी एक महिला की मौत हो गई। इस घटना में बाइक चला रहा उसका रिश्तेदार युवक घायल हो गया ।
आजमगढ़ जनपद के तरवा थाना के उंचहुआ गांव का रहने वाला दीपक गुप्ता (22 ) पुत्र बेचू गुप्ता अपनी मौसी सुमन गुप्ता (38 ) पत्नी सुवास गुप्ता निवासी दूल्लहपूर जनपद गाजीपुर को बाइक से उसके घर छोड़ने जा रहा था। जब वह चिरैयाकोट में धर्मदास गेट के पास पहुंचा ही था कि गाजीपुर की तरफ़ से तेज गति से आ रही गाजीपुर डिपो की बस ने उसे ठोकर मार दिया। बस की ठोकर लगते ही बाइक असंतुलित हो गई और पीछे बैठी सुमन सड़क के बीच में ही गिर गई। सुमन के दोनों पैरों को रौंदती हुई बस आगे निकल गई। महिला के सिर में भी गंभीर चोटें आ गईं। जबकि बाइक चला रहा दीपक बाइक सहित सड़क के किनारे जा गिरा। इससे उसे कुछ कम चोटें लगीं। घटना के बाद चालक बस लेकर आजमगढ़ की तरफ़ भाग गया । लोगों ने 100 नंबर डायल पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस मौके पर देर से पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सुमन को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुँचाया। वहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।