{"_id":"5c72d175bdec227367367b57","slug":"181551028597-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव बारात में वर्जित किया जाए मादक पदार्थ का सेवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव बारात में वर्जित किया जाए मादक पदार्थ का सेवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। बोल बम कवरिया संघ की बैठक रविवार को थाना कोतवाली परिसर में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के संरक्षक डॉ. राम गोपाल गुप्त ने कहा कि शिव बारात में किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ का सेवन पूर्ण रूपेण वर्जित किया जाए। देवाधिदेव महादेव की बारात भव्य व शालीन होगी।
कहा कि शिवजी की बारात परंपरा के अनुसार शिवरात्रि महापर्व पर चार मार्च सोमवार को अपराह्न तीन बजे से मां शीतला माता धाम से बैंड बाजे के साथ हाथी घोड़े से सुसज्जित होकर निकलेगी जो दशई पोखरा होकर मिर्जाहादीपुरा से औरंगाबाद सदर बाजार सिंधी कालोनी से होते हुए सहादतपुरा से पुन: वापस श्री शीतला माता धाम पर पहुंचेगी। हवन के बाद बारात का समापन होगा। समिति के अध्यक्ष दिनेश भारती ने कहा कि शिवजी की बारात में शिवजी साक्षात जीवित सांप की माला धारण कर सभी मऊवासियों को अपना आशीर्वाद देते हुए अपने भूत प्रेत के साथ सुसज्जित रथ पर विराजमान होंगे। साथ में श्री विष्णुजी समेत दर्जनों देवता अपने अपने वाहनों से चलते हुए नयनाभिराम दर्शन देंगे। बैठक में मुख्य रूप से शहर कोतवाल एके यादव, विनोद तिवारी, शिवसागर यादव, रमेश कुमार, अजय कुमार, श्रीकांत त्रिपाठी, त्रिलोकी मेहरोत्रा, अशोक सिंह, सर्वेश आर्य, नंद लाल साहनी, हरिशंकर गुप्ता, आनंद गुप्ता, सलाम शामियाना, इब्राहिम सेवक आदि मौजूद रहे।