{"_id":"5c4f4b9fbdec227d9070b9b0","slug":"181548700575-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल छात्र की मौत, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल छात्र की मौत, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मड़हापट्टी गांव के पास एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल बाघपुुर गांव निवासी छात्र की सोमवार रात्रि में मौत हो गई। मृतक के दादा की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाघपुर गांव निवासी अनुराग मौर्या (13) पुत्र प्रेमचंद मौर्या 21 दिसंबर की सुबह साइकिल से स्थानीय नगर के रामनगर मोड़ के पास एक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आ रहा था। छात्र अभी गांव के पास पहुंचा ही था कि पीछे से तेज रफ्तार में जीयनपुर जा रहे ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे बालक सड़क पर गिरकर ट्रक की चपेट में आ गया। इस से छात्र बुरी तरह से जख्मी हो गया। डाक्टरों के रेफर करने पर परिजनों ने आजमगढ़ में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। परिवार के लोग उसे घर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही छात्र की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मृतक के घर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दादा राजकुमार मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।