{"_id":"5bfacfc2bdec22415a7f9a50","slug":"181543163842-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठ बोलकर पद को अपमानित कर रहे पीएम : अतुल अंजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठ बोलकर पद को अपमानित कर रहे पीएम : अतुल अंजान
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
atul anjan
मऊ। भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित एक होटल के सभागार में प्रेसवार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार में झूठ बोलने का काम शुरू कर दिए हैं। उनके इस कृत्य से प्रधानमंत्री का पद अपमानित हो रहा है।
राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि राजस्थान के अलवर में सभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने आपातकाल का विरोध कर केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया, यह तथ्य बिल्कुल असत्य है। कहा कि सच्चाई यह है कि वो आपातकाल के बाद पार्टी को छोड़े थे। पीएम को अपने भाषणों में सही तथ्यों को पेश करना चाहिए, क्योंकि उनके भाषण के साथ उनके पद की गरिमा और देश की अस्मिता जुड़ी होती है। इसके अलावा उन्होंने आरक्षण पर भी झूठे तथ्यों को अपने भाषण में बोला। अंजान ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थो के दाम से लोगों की कमर टूट रही है। इस पर लगाम लगाने के बजाय मंदिर मस्जिद के विवाद को बढ़ाकर और दरार बढ़ाने का काम जरूर कर रहें हैं।