फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बकाए बिल के लिए नौ पुरवों की काटी बिजली

बकाए बिल के लिए नौ पुरवों की काटी बिजली

Fri, 26 Oct 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
बकाए बिल के लिए नौ पुरवों की काटी बिजली
दुबारी। मोलनापुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े दुबारी ग्राम सभा के नौ पुरवों के उपभोक्ताओं द्वारा बिजली का बकाया राशि का भुगतान न करने पर विभाग ने इन क्षेत्रों की बिजली बाधित कर दी है। इससे ये पुरवे पिछले चार दिनों से अंधेरे में डूबे है।
विज्ञापन

मोलनापुर उपकेंद्र से जुड़े दुबारी ग्रामसभा के मनमनपुरा, भगत पुरा, पब्बर पुरा, हरिलाल पुरा, बईरकंटा पुरा, धूस पुरा, खैरा पुरासहित नौ पुरवे के उपभोक्ताओं द्वारा लाखों रुपये का बिजली बकाया होने के चलते 20 अक्तूबर को विभाग ने बिजली काट दी। कई बार विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी व्यवस्था सुचारू नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। वहीं उपभोक्ता जयराम यादव, पब्बर चौहान, रामायन, लालचन, विजय शंकर, राममिलन मौर्य, शामू, धर्मेंद्र चौहान आदि का कहना है कि उनके द्वारा समय पर बिजली बिल का भुगतान किया जाता है, लेकिन कुछ अन्य उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान न किए जाने पर विभाग द्वारा पूरे क्षेत्र की बिजली काट दी गई है। जो कि पूरी तरह से गलत है। नाराज उपभोक्ताओं ने बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर आंदोलन की बात कही। इस बावत मोलनपुरा उपकेंद्र के अवर अभियंता अच्छे लाल का कहना है कि बिल बकाया के चलते यह कदम उठाया गया है। कई बार विभाग द्वारा बकाए बिल के भुगतान को लेकर उपभोक्ताओं को चेताया गया था, लेकिन किसी के द्वारा बकाया राशि न जमा कराने पर बिजली आपूर्ति बंद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed