{"_id":"5b88333c42c792466c1017c3","slug":"181535652668-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 वर्षीय बालक हॉंकी प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 वर्षीय बालक हॉंकी प्रतियोगिता का आयोजन
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 वर्षीय बालक हॉंकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच सुदामा देवी विद्यालय एवं भामाशाह बी विद्यालय के मध्य खेले गए मैच में भामाशाह बी विजेता रहा। दूसरा मैच प्रखर प्रज्ञा स्कूल व भामाशाह ए के मध्य खेला गया। जिसमें प्रखर प्रज्ञा स्कूूल की टीम विजेता हुई।
प्रथम सेमीफाइनल मैच एलएफसीएस व भामाशाहा बी के मध्य खेला गया। दूसरा सेमीफाइनल भामाशाह विद्यालय ए व गुरू जगदीश विद्यालय के मध्य खेला गया। पहले सेमीफाइनल में एलएफसीएस एवं दूसरे सेमीफाइनल में गुरू जगदीश विद्यालय की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का फाइनल मैच एलएफसीएस एवं गुरू जगदीश विद्यालय के मध्य आयोजित हुआ। जिसमें एलएफसीएस की टीम ने 3-1 गोल से अंतर से गुरू जगदीश विद्यालय की टीम को पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। गुरू जगदीश विद्यालय की टीम उप विजेता रही। प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि एएसपी शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर ओमेंद्र सिंह, शैलेश यादव, शशिकला, सौरभ यादव, पूनम सिंह, लल्लन यादव उपस्थित रहे। क्रीड़ा अधिकारी डा. अतुल सिन्हा ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।