{"_id":"5ae759384f1c1b5c098b7518","slug":"181525111096-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया फ्लैगमार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने किया फ्लैगमार्च
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के साथ घोसी नगर में सोमवार को शब-ए-बारात के मद्देनजर नगर के मुख्य मार्गो से फ्लैगमार्च निकालकर लोगों को आपसी सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने का अपील की गई। शहर में सीओ सिटी राजकुमार के नेतृत्व में रूट मार्च निकाला गया तो घोसी में रूट मार्च की अगुवाई सीओ घोसी अनिल कुमार ने किया।
नगर में सीओ सिटी राजकुमार के नेतृत्व में सोमवार की दोपहर दो बजे रूट मार्च कोतवाली परिसर से निकाला गया, जो नगर के सदर चौक, घास बाजार, संस्कृत पाठशाला, मुगलपूरा होते हुए मिर्जाहादीपुरा चौराहा डोमनपुरा, हकीकतपुरा मतलूपुर तक गया वहां से वापस कोतवाली आकर समाप्त हुआ। वहीं, घोसी में सीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस के साथ अन्य थानों से आयी फोर्स और पीएसी के जवानों ने कोतवाली परिसर से रूट मार्च निकाला, जो कि नगर के बस स्टेशन, मधुबन मोड़, बड़ागांव भरौटी , चीनी मिल , लाला की छावनी होते हुए थानीदास , अमिला के बाद पुन: वापस कोतवाली आकर समाप्त हुआ। रूट मार्च में सीओ सिटी राजकुमार ने कहा कि शब ए बारात के पर्व को शांतिपूर्वक मनाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें । संदिग्ध परिस्थियों की सूचना तत्काल प्रशासन को देने के साथ ही पुलिस को भी दें ।
चिरैयाकोट/वलीदपुर : चिरैयाकोट थाना की पुलिस ने त्योहार के मद्देनजर कस्बे में फ्लैग मार्च किया। जो यूसुफाबाद , मनाजीत, वलीनगर, जमीनदुर्गा, रोडवेज बस स्टॉप होते हुए खरिहानी रोड तक गया । वहीं, मुहम्मदाबाद गोहना में भी पुलिस ने कसबे के मुख्य मार्गों और मुहल्लों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में 41वीं बटालियन गाजियाबाद के दो प्लाटून की पीएसी के जवान ओर स्थानीय कोतवाली के पुलिस जवान शामिल रहे ।