{"_id":"5a4930bd4f1c1b001c8bbdf1","slug":"181514746045-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया साल शिक्षा मित्रों के लिए नया वक्त लेकर आएगा - जयंत राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया साल शिक्षा मित्रों के लिए नया वक्त लेकर आएगा - जयंत राय
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। निराश न हो मित्रों, नया साल हम लोगों के लिए भी एक नई उम्मीद की किरण लेकर आएगा। हमारी मांग को लेकर शासन को न केवल उस पर विचार करना होगा, बल्कि उसे लागू भी करना होगा। यह बात आर्दश शिक्षा सहायक वेलफेयर एसोसियेशन के जिला अध्यक्ष जयंत राय उर्फ डिंपल ने शिक्षा मित्रों को संबोधित करते हुए कही।
रविवार को आर्दश शिक्षा सहायक वेलफेयर एसोसियेशन की बैैठक शिक्षक सदन भीटी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जयंत राय ने कहा कि 2017 के साथ शिक्षा मित्रों का बुरा दौर जल्द ही समाप्त होने वाला हैं। संगठन की ओर से 2018 में उच्च् न्यायालय में 8 जनवरी को होने वाली सुनवाई में राज्य सरकार व एनसीटीई को अपना हलफनामा दाखिल करना हैं। संगठन ने 9 अगस्त 2017 केे भारत सरकार द्वारा जारी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए दाखिल किया है। जिसमें संविदाकर्मी को अपने पद पर रहते हुए 2019 तक अपनी योग्यता पूरी करने के लिए स्वतंत्र हैं। वहीं नया साल में शिक्षा मित्रों के राहत दिलाने के लिए संगठन द्वारा प्रदेश सरकार के अलावा केन्द्र सरकार के संपर्क मेें हैं। बैठक में हरिओम, शशिकला, सुशील, अनिता, नागेंद्र, मनीष, अभय, रणविजय समेत बड़ी संख्या में शिक्षा मित्र मौजूद रहे।