दोहरीघाट। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी शहीदे आजम भगत सिंह की 110 वीं जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर अमर शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह जैसे क्रांतिकारी योद्वा युगों युगों तक युवाओ के प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। कहा कि क्रांतिवीर भगत सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक चमकते हुए सितारे थे। उन्होंने देश के आजादी के लिए साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटीश सरकार का मुकाबला कर उनकी चुले हिला दी थी। वे बचपन से ही क्रांतिकारी व विलक्षण के प्रतिभा के धनी थे। मात्र 15 वर्ष की आयु में ही वे देश की आजादी के लडाई में कूद गए और अंग्रेजी हुकूमत की नीद हराम कर दी थी। इन्हीं क्रांतिकारियों के संघर्षो की बदौलत ही आज हम लोग खुली हवा में सांस ले रहे है।इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री संतोष राय, सुबाष मौर्या, आशीष शर्मा, श्रीकांत श्रीवास्तव, गोलू वर्मा, जर्नादन यादव, भाष्कर निषाद, प्रेम पटेल, पंकज गुप्ता, रामअशीष पटेल, सोनू सेानकर, उमा पांडेय, शशि चंद विश्वकर्मा, प्रवीण शाही, विरेन्द्र गौतम, हरीशचंद्र सिंह, अवधेश राय, सुरेंद्र राय आदि शामिल रहे।